भारत

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा से भारत-श्रीलंका के ऐतिहासिक और बहुआयामी संबंधों को नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष अप्रैल में श्रीलंका की अपनी राजकीय यात्रा को याद किया, जिसके दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।

दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और दोनों देशों के मछुआरों के कल्याण सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में एक साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति दिसानायका को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।

Editor

Recent Posts

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…

3 घंटे ago

NTA ने UGC NET जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा हुई परीक्षाओं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…

4 घंटे ago

ट्रम्प प्रशासन ने H-1B और अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों की 60 दिन की छूट अवधि खत्म करने का प्रस्ताव रखा

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…

4 घंटे ago

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…

4 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचे

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…

4 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…

4 घंटे ago