भारत

सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों से कहा- दूतावास से समन्वय किए बिना ईरान की सीमा पार ना करें

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों को कड़ी सलाह दी है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से पूर्व और स्पष्ट समन्वय के बिना आगे की यात्रा के लिए ईरान की किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें। दूतावास ने कहा है कि उनकी जानकारी और मार्गदर्शन के बिना सीमाओं के माध्यम से ईरान छोड़ने का प्रयास करने वाले भारतीय नागरिकों को गंभीर रसद और आव्रजन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

दूतावास ने कहा कि भूमि सीमाओं की ओर अनियोजित आवागमन को सख्ती से रोका जाएगा। दूतावास ने स्पष्ट किया कि पूर्व समन्वय के बिना ईरान के क्षेत्र से बाहर जाने वाले व्यक्तियों को वह सहायता प्रदान करने की स्थिति में नहीं होगा। दूतावास ने कहा कि वे भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ नियमित संपर्क में हैं और जहां भी आवश्यक हो, समन्वित व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से दूतावास की सलाह का सख्ती से पालन करने और किसी भी यात्रा से पहले आधिकारिक चैनलों के संपर्क में रहने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी उड़ीसा के तटों के निकट गोपालपुर पहुंचा

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने भीषण चक्रवाती तूफान ‘अकवान’…

3 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने IACC द्वारा आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में, इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस'…

4 घंटे ago