भारत

सरकार ने अटल पेंशन योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने आज अटल पेंशन योजना को 2030-31 तक जारी रखने के साथ ही प्रचार और विकासात्मक गतिविधियों के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के अंतर्गत अब तक आठ करोड़ 66 लाख से अधिक लाभार्थी पंजीकृत हो चुके हैं।

आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में यह लिया गया। यह योजना मई 2015 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वृद्धावस्था में आय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। यह योजना 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद प्रति माह एक हजार से पांच हजार रुपये तक की न्यूनतम गारंटीकृत पेंशन प्रदान करती है, यह लाभार्थी के योगदान पर निर्भर करती है। सरकार ने लघु उद्योग विकास बैंक – एसआईडीबीआई को पांच हजार करोड़ रुपये की पूंजीगत सहायता राशि स्वीकृत की है। इससे, 25 लाख 74 हजार से अधिक सूक्ष्म और लघु उद्योगो से जु़ड़े लाभार्थियों को फायदा मिलने की आशा है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

14 घंटे ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

14 घंटे ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

14 घंटे ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

16 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

16 घंटे ago