भारत

सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उच्‍च गुणवत्ता वाले केरोसिन तेल के वितरण को अनुमति दी

सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्‍यम से उच्च गुणवत्ता वाले केरोसिन तेल के वितरण की अनुमति दे दी है। विश्वभर में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य सामान्‍य स्थिति में केरोसीन का उपयोग बंद होने वाले क्षेत्रों में खाना पकाने और प्रकाश व्यवस्था की जरूरतों को पूरा करना है।

पट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इस अधिसूचना के अनुसार उन राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों में निर्धारित ईंधन स्‍टेशनों को घरेलू उपयोग के लिए उच्‍च गुणवत्‍ता वाले कैरोसिन तेल का भंडारण और वितरण करने की अनुमति दी गई है, जहां सामान्‍य परिस्थितियों में केरोसिन का उपयोग बंद कर दिया गया था। इससे उन क्षेत्रों में खाना पकाने और प्रकाश व्‍यवस्‍था की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। मंत्रालय ने बताया कि प्रति जिले में सार्वजनिक क्षेत्र के तेल कंपनियों के स्‍वामित्‍व वाले अधिकतम दो ईंधन स्‍टेशन पांच हजार लीटर तक केरोसिन का भंडारण कर सकते हैं। यह अधिसूचना तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

21 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

21 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

21 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago