अंतर्राष्ट्रीय

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज, इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए

लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए हमले किए हैं। इस्राएली प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसका उद्देश्य हिजबुल्लाह की घुसपैठ रोकना और इस्राएल की उत्तरी सीमा पर सुरक्षा मजबूत करना है। लेबनान के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में हुए हमलों में 17 लोगों की मौत हुई है।

इस्राएली सेना ने हाल में माउंट हर्मोन से जुड़ा एक दुर्लभ ऑपरेशन किया। इसमें सीरिया की तरफ से दक्षिणी लेबनान में सीमा पार गतिविधि की गई। इस्राएली सेना ने कहा है कि इसका मकसद पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्र में हिज़्बुल्लाह को रोकना और उग्रवादी ठिकानों को निशाना बनाना है। माउंट हर्मोन एक रणनीतिक रूप से ऊँची जगह है जहाँ लेबनान, सीरिया और इज़राइल के कब्ज़े वाले गोलान हाइट्स की सीमाएँ मिलती हैं। इससे यह निगरानी और सैन्य दृष्टि से एक बेहद अहम जगह बन जाती है। यह बताया गया कि इस्राएली लड़ाकू विमानों ने बेरूत और बेका घाटी के ऊपर ध्वनि अवरोध को तोड़ा, जबकि दक्षिणी सीमा पर हिज़्बुल्लाह लड़ाकों और इस्राएली सेना के बीच झड़पें जारी रहीं है। लेबनानी अधिकारियों ने कहा है कि बाद में हमलों में बचाव दल, पत्रकार और आपातकालीन सेवा कर्मी लगातार गोलीबारी की चपेट में आ रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताएँ बढ़ गई हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

13 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

13 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago