सरकार ने संसद के कल से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी।
मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें होंगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि सरकार संसद में उठाई जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है।
कई बिल्स हैं जो इस सत्र में आएंगे, जैसे शिपिंग बिल है पोर्ट्स बिल है, मर्चेंट बिल्स हैं, स्पोर्ट्स का बिल है और जन विश्वास बिल हैं। एजुकेशन का कई महत्वपूर्ण बिल्स हैं जो इस मानसून सत्र में आने वाले हैं।
सत्र से पहले विपक्षी इंडिया गुट के नेताओं की कल वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हुई। बैठक के दौरान मॉनसून सत्र में पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर जैसे मुद्दे उठाने पर दलों के बीच सहमति बनी। आनन्द कुमार के साथ, आदर्श, आकाशवाणी समाचार, दिल्ली।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…