भारत

पश्चिम एशिया में लॉजिस्टिक्स संबंधी व्यवधानों के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार ने रिलीफ पहल की परिचालन अवधि बढ़ाई

पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक व्यवधानों तथा खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में समुद्री लॉजिस्टिक्स पर इसके प्रभाव को देखते हुए, वाणिज्य विभाग ने 30 सितम्‍बर 2026 की अधिसूचना संख्या 37/2026-27 के माध्यम से रिलीफ – रेजीलिएंस एंड लॉलिस्टिक्‍स इंटरवेंशन फॉर एक्‍सपोर्ट फेसिलिटेशन के घटक-II के तहत निर्धारित समय-सीमा को बढ़ा दिया है। रिलीफ, निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत एक समयबद्ध पहल है।

रिलीफ योजना का घटक-II निर्यातकों को निर्दिष्ट क्षेत्रों के लिए आगामी शिपमेंट हेतु ईसीजीसी कवर प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जिसमें 95 प्रतिशत जोखिम कवरेज प्रदान किया जाता है। यह घटक 16 मार्च 2026 या उसके बाद प्राप्त की गई स्टैंडअलोन पॉलिसियों या संपूर्ण टर्नओवर पॉलिसियों के लिए उपलब्ध है। इस लाभ के तहत कवर किए जाने वाले कार्गो के प्रकारों में फुल कंटेनर लोड (एफसीएल), लेस दैन कंटेनर लोड (एलसीएल) और रीफर कंटेनर शामिल हैं (ऊर्जा शिपमेंट को छोड़कर)। इसके अतिरिक्त, रिलीफ का यह घटक सुनिश्चित करता है कि पात्र अवधि के लिए निर्यातकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम में व्यवधान से पहले के स्तर की तुलना में वृद्धि नहीं की जाएगी।

रिलीफ को 19 मार्च 2026 को एक लक्षित पहल के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य खाड़ी और व्यापक पश्चिम एशिया समुद्री गलियारे में व्यवधानों के कारण असाधारण रूप से बढ़ी माल ढुलाई लागत, बढ़े हुए बीमा प्रीमियम और युद्ध-संबंधी निर्यात जोखिमों से प्रभावित भारतीय निर्यातकों को सहायता प्रदान करना था।

उपरोक्त समय-सीमा विस्तार भारत सरकार की निर्यात क्षेत्र में लचीलापन सुनिश्चित करने, व्यापार प्रवाह को बनाए रखने और मौजूदा भू-राजनीतिक एवं लॉजिस्टिक्स संबंधी अनिश्चितताओं के बीच निर्यातकों को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

11 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में नुआखाई महोत्सव के अवसर पर आयोजित ‘सेवा…

11 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

13 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

13 घंटे ago