insamachar

आज की ताजा खबर

silver imports
बिज़नेस भारत

सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगाया, इसे मुक्त से प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया

कीमती धातुओं पर भारी सीमा शुल्क लगाने के कुछ ही दिनों बाद, सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि सोने और प्लैटिनम से मढ़ी हुई चांदी सहित चांदी के आयात की नीति को मुक्त से प्रतिबंधित करके संशोधित कर दिया गया है। सरकार ने बुधवार को कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। प्रतिबंधित श्रेणी के अंतर्गत आने वाली वस्तुओं के आयात के लिए सरकारी लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *