भारत

आयात शुल्क को लगभग 15% किए जाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में 6% से अधिक की वृद्धि

सोने और चांदी की कीमतों में आज 6% तक का भारी उछाल देखा गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के वायदा बाजार में, जून अनुबंध के तहत सोना लगभग 6% बढ़कर 1 लाख 62,597 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि जुलाई अनुबंध के तहत चांदी लगभग 6.4 प्रतिशत बढ़कर 2 लाख 96,821 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, दिन के दौरान सोने और चांदी की कीमतों में आठ प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई।

सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। प्लैटिनम पर आयात शुल्क भी 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत कर दिया गया है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते लोगों से सोने की खरीदारी से बचने की अपील की थी।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के कल शाम तक चक्रवाती तूफान में…

2 घंटे ago

CCI ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड की कुछ हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने रसमलाई लिमिटेड द्वारा यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड…

2 घंटे ago

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन ने भारत का दौरा किया

बेल्जियम नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल टैंगी बॉटमैन 14 नवंबर 2026 को भारत की आधिकारिक…

2 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीता

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट का ख़िताब जीत लिया है। रोमांचक…

2 घंटे ago

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी

प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी…

17 घंटे ago