भारत

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में लिया

सीबीआई ने कथित नीट पेपर लीक मामले में शुभम खैरनार को हिरासत में ले लिया है। राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर नासिक पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने कल महाराष्ट्र के नासिक से शुभम को हिरासत में लिया था।

इस महीने की तीन तारीख को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के बीच कल रद्द कर दी गई। सरकार ने सीबीआई को अनियमितताओं की व्यापक जांच के निर्देश दिये हैं।

नीट-यूजी 2026 के एक उम्मीदवार के अभिभावक ने लातूर एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है, और आरोप लगाया गया है कि एक निजी कोचिंग संस्थान ने परीक्षा से पहले एक मॉक टेस्ट आयोजित किया था, जिसमें कथित तौर पर 42 प्रश्न नीट परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से मेल खाते थे। एसपी अमोल तांबे ने उप-मंडल पुलिस अधिकारी को तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है। लातूर पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से नीट पेपर लीक मामले से संबंधित किसी भी जानकारी या सबूत के साथ आगे आने की अपील की है।

इससे पहले, राजस्थान पुलिस के एसओजी ने संदिग्ध नेटवर्क और धन के लेन-देन की जांच के दौरान 15 लोगों को हिरासत में लिया था। एसओजी ने कल जयपुर से कथित मास्टरमाइंड मनीष को गिरफ्तार किया। इसी महीने की 7 तारीख को सीकर के करियर काउंसलर राकेश कुमार समेत पांच लोगों को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था और अगले दिन चार नीट उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया।

केंद्रीय अनवेष्‍ण ब्यूरो की टीम ने जयपुर में राजस्थान पुलिस के एसओजी द्वारा नीट पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए लगभग दो दर्जन लोगों से पूछताछ की। एसओजी ने सीकर और आसपास के इलाकों में भी सैकड़ों लोगों से पूछताछ की है। एसओजी अधिकारियों के अनुसार, कई लोगों ने कथित तौर पर पैसे लेकर गैस पेपर बेचे जिनमें से कई प्रश्न नीट परीक्षा में पूछे गये थे।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार और निवेश वार्ता की

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड की अपनी यात्रा की शुरुआत में…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में आरबीआई के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवनिर्मित…

15 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

17 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

17 घंटे ago