insamachar

आज की ताजा खबर

Sports Ministry
खेल

सरकार ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद के चयन हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ये चयन राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम 2025 और राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियम 2026 के प्रावधानों के अनुसार किए जाएंगे।

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय खेल बोर्ड में अध्यक्ष और दो सदस्यों के पद पर नियुक्ति राष्ट्रीय खेल बोर्ड (खोज-सह-चयन समिति) नियम, 2026 के नियम 3(3) के अनुसार गठित खोज-सह-चयन समिति की सिफारिशों पर की जाएगी, जिसमें लोक प्रशासन, खेल प्रशासन, खेल कानून और अन्य संबंधित क्षेत्रों में ज्ञान या व्यावहारिक अनुभव प्राप्‍त, योग्य, सत्यनिष्ठ और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा।

राष्ट्रीय खेल बोर्ड (एनएसबी) के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के वेतन और अन्य नियम एवं शर्तें राष्ट्रीय खेल प्रशासन (राष्ट्रीय खेल बोर्ड) नियम, 2026 के प्रावधानों द्वारा शासित होंगी।

राष्ट्रीय खेल बोर्ड, राष्ट्रीय खेल निकायों को बोर्ड की मान्यता प्रदान करने और शासन, वित्तीय तथा नैतिक मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *