भारत

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की सेवा अनिवार्य कर दी है। दूरसंचार विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 1 नवंबर से सभी सेवा क्षेत्रों में कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन सी.एन.ए.पी. सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है।

इस सेवा के अंतर्गत कॉल करने वाले दूरसंचार सेवा प्रदाता के ग्राहक डेटाबेस में दर्ज नाम कॉल प्राप्त करने वाले के मोबाइल पर दिखाई देंगे। वहीं, जिन अंतरराष्ट्रीय नंबरों को फोन में सेव नहीं किया गया है, उनसे आने वाली कॉल पर ‘इंटरनेशनल कॉल’ लिखा दिखाई देगा।

दूरसंचार विभाग ने बताया कि सेवा प्रदाता 4जी और इससे आगे के वायरलेस नेटवर्क पर इस सेवा का परीक्षण कर चुके हैं। विभाग ने कहा कि 2जी और 3जी तकनीक वाले वायरलेस नेटवर्क तथा सार्वजनिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क पर सीएनएपी सेवा शुरू करने के बारे में अलग से विचार किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

16 मिनट ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

32 मिनट ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

33 मिनट ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

50 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

53 मिनट ago

भारतीय तटरक्षक बल और कोरियाई तटरक्षक बल के बीच 14वीं उच्च-स्तरीय बैठक इंचियोन में आयोजित हुई

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) और कोरिया तटरक्षक बल (केसीजी) के बीच 14वीं उच्चस्तरीय बैठक (एचएलएम)…

58 मिनट ago