insamachar

आज की ताजा खबर

petroleum in ISO tank
बिज़नेस

सरकार ने ISO टैंक कंटेनरों में पेट्रोलियम के आयात और परिवहन के लिए तीन साल की अनुमति तथा कड़े सुरक्षा नियमों का प्रस्ताव रखा

सरकार ने आई.एस.ओ टैंक कंटेनरों में पेट्रोलियम के आयात और परिवहन के लिए तीन साल तक की अनुमति देने का प्रस्ताव किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोलियम संशोधन नियम, 2026 का मसौदा जारी किया है। इसमें आवेदन प्राप्‍त होने पर सात कार्य दिवस में मंजूरी देने का प्रस्ताव है। इसके अनुसार, पेट्रोलियम से भरे या पेट्रोलियम के लिए इस्तेमाल होने वाले आई.एस.ओ टैंक कंटेनरों को बिना अनुमति आयात नहीं किया जा सकेगा। आवेदन, पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से करना होगा और इसके साथ जरूरी तकनीकी और सुरक्षा दस्तावेज जमा कराने होंगे। मंत्रालय ने मसौदे पर 30 दिन के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं। प्राप्त सुझावों पर विचार करने के बाद नियमों में बदलाव किया जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *