सरकार ने अग्रिम अनुमति योजना के अंतर्गत सोने के आयात पर एक सौ किलोग्राम की सीमा तय कर दी है। यह योजना आभूषण निर्यातकों को शून्य शुल्क पर कच्चे माल का आयात करने की अनुमति देती है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है कि इस योजना के तहत निर्यातक एक बार में अधिकतम एक सौ किलोग्राम सोना ही बिना किसी शुल्क के मंगा सकते है।
महानिदेशालय ने पहली बार आवेदन करने वालो के लिए विनिर्माण संयंत्रों का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है, ताकि उनकी परिचालन स्थिति और क्षमता का पता लगाया जा सके। इसमें यह भी कहा गया है कि दोबारा बिना शुल्क सोने के आयात के लिए कंपनी को अपने पिछले टारगेट का कम से कम 50 प्रतिशत निर्यात पूरा करना होगा। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय कार्यलय को हर महीने इसकी रिपोर्ट निदेशालय को सौंपनी होगी। इससे पहले, इस योजना के अंतर्गत सोने के आयात पर कोई सीमा नहीं थी।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…
अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…
जी-7 देशों ने बढ़ती तेल और डीजल की कीमतों को कम करने के लिए बड़ा…
भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…
भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…
मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…