भारत

प्रधानमंत्री मोदी आज UAE, नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड्स, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री मोदी आज यूएई पहुंचेंगे, जहां वे राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों, विशेष रूप से ऊर्जा सहयोग, पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

यात्रा से पहले मीडिया से बातचीत में, विदेश मंत्रालय में पश्चिमी देशों के मामलों के सचिव, असीम महाजन ने कहा कि ऊर्जा, दोनों देशों के संबंधों का एक प्रमुख स्तंभ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यूएई, भारत के कच्चे तेल का चौथा सबसे बड़ा स्रोत था, जिसने भारत की लगभग 11 प्रतिशत आवश्यकता को पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस के साथ लगभग 45 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष के दीर्घकालिक एलएनजी अनुबंध प्राप्त किए हैं।

भारत, संयुक्त अरब अमीरात से एल.पी.जी. का लगभग चालीस प्रतिशत हिस्सा आयात करता है। भारतीय कंपनियों ने यूएई की तेल कंपनियों में निवेश किया है। दोनों देशों के बीच यह बढ़ती ऊर्जा साझेदारी का संकेत है।

प्रधानमंत्री मोदी की संयुक्त अरब अमीरात की आठवीं यात्रा के अवसर पर, यू.ए.ई. में भारत के राजदूत, दीपक मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब क्षेत्र अभूतपूर्व विकास और चुनौतियों का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों पक्षों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, निवेश, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक साझेदारी मजबूत होने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

10 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

23 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago