भारत

सरकार ने प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति शुरू की

सरकार ने आगामी महीनों में पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी मूल्य दबाव को कम करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की लक्षित आपूर्ति शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा है कि आगामी महीनों में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है, क्योंकि 2025-26 के लिए प्याज का अनुमानित उत्पादन 307 लाख मीट्रिक टन से अधिक है।

मंत्रालय ने आगे कहा कि उत्पादन की अनुकूल संभावनाओं को देखते हुए, सरकार ने 2026-27 के दौरान मूल्य स्थिरीकरण कोष बफर के लिए रबी प्याज की 2 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। खरीद प्रक्रिया 15 मई से शुरू हुई और बफर के लिए लगभग एक लाख 21 हजार मीट्रिक टन प्याज की खरीद की जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि प्याज को मोबाइल वैन और राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ और राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ के खुदरा आउटलेट के साथ-साथ सफल और केंद्रीय भंडार के आउटलेट के माध्यम से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा।

मंत्रालय ने बताया कि पहली कांदा एक्सप्रेस नासिक से रवाना हो चुकी है और लगभग 800 मीट्रिक टन प्याज लेकर आज देर शाम या कल सुबह तक दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र पहुंचने की उम्‍मीद है। साथ ही, देश भर के अन्य प्रमुख खपत केंद्रों तक सड़क परिवहन के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।

Editor

Recent Posts

रिजर्व बैंक आज द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। कई विशेषज्ञों का मानना…

10 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20 मैच में 8 विकेट से हराय

भारत ने वेस्टइंडीज को पहले टी-ट्वेंटी मैच में 8 विकेट से हरा दिया है। कल…

10 घंटे ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित बनेंगे भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख

वायुसेना उपप्रमुख के पद पर कार्यरत एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, वीएसएम 29वें…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन (जीएसएमए) के बोर्ड सदस्यों से संवाद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस से पहले सेवा तीर्थ में ग्लोबल सिस्टम…

10 घंटे ago

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

24 घंटे ago