अंतर्राष्ट्रीय

मेटा ने 18 अरब अमरीकी डॉलर का भुगतान करने और फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर बच्चों की सुरक्षा के लिए और भी कड़े उपाय करने पर सहमति जताई

सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने 18 अरब अमरीकी डॉलर का भुगतान करने और अपने फेसबुक तथा इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा के लिए और भी कड़े उपाय करने पर सहमति जताई है।

अदालत की मंजूरी मिलने पर यह समाझौता मेटा के खिलाफ राज्‍यों की ओर से दायर मुकदमों को रोक देगा। मेटा ने कहा है कि किशोरों को अपने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित और उपयोगी अनुभव प्रदान करना कंपनी के लिए अत्यंत आवश्यक है। मेटा ने प्रतिद्वंद्वी टिक-टॉक और यूट्यूब से भी इसी तरह के सुरक्षा उपाय अपनाने का आग्रह किया। यह समझौता कैलिफोर्निया, कोलोराडो, केंटकी और न्यू जर्सी से जुड़े एक अदालती मामले का निपटारा करेगा। जो 2023 में मेटा पर मुकदमा दर्ज करने वाले 29 राज्यों में शामिल थे। मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि मेटा ने बच्‍चों को अपने प्‍लेटफॉर्म की लत लगाने वाले फीचर्स जानबूझकर डिजाइन किए और इसके बारे में लोगों से जानकारी छिपाई जिससे युवाओं में मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के विकार पैदा हुए। मामले में यह भी आरोप लगाया गया कि मेटा ने माता-पिता की सहमति के बिना 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का डेटा नियमित रूप से एकत्र करके संघीय कानूनों का उल्लंघन किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

30 सेकंड ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

2 मिनट ago

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1 लॉन्च किया गया

हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड, विशाखापत्तनम में निर्माणाधीन फ्लीट सपोर्ट शिप श्रृंखला का पहला जहाज, एफएसएस-1, 06…

8 मिनट ago

भारत ने कॉप-31 को पेरिस समझौते में मौजूद कमियों को दूर करने, प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और इसके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर दिया जोर

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज फिजी में आयोजित संयुक्त राष्ट्र…

10 मिनट ago