insamachar

आज की ताजा खबर

Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri
भारत

पश्चिम एशिया संकट के बावजूद सरकार ने कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बरकरार रखी: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश ने पश्चिम एशिया में जारी संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के बावजूद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में आई चुनौतियों का अब तक सफलतापूर्वक सामना किया है।

कोलकाता में मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता के बावजूद भारत इससे काफी हद तक अप्रभावित रहा है। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक ऊर्जा की स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और यह सुनिश्चित करेगी कि आपूर्ति में आए व्यवधान नियंत्रण से बाहर न हों।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *