देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रीय संगठनों के 463 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता और उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2024 के ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ के लिए नामित किया गया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये पुरस्कार विशेष अभियानों, जांच और फोरेंसिक विज्ञान में असाधारण सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2024 के लिए विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के 463 कर्मियों को पदक प्रदान किया जाना है।
बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में शुरू किया गया ‘केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक’ सभी पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाएगा। इस पदक की घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।
पश्चिम एशिया संघर्ष में शांति प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। ईरान ने अमेरिका द्वारा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में…
भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्यों के समर्थन में पाकिस्तान की ओर से…
सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…
आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की कार्रवाई को सुदृढ़ करने…