युवा कार्यक्रम विभाग, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार 3 से 7 मार्च 2025 तक ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह की बैठक आयोजित करेगा। बैठक का विषय “सतत विकास के लिए युवा उद्यमिता” है। बैठक में ब्रिक्स देशों के लगभग 45 युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भारत ब्रिक्स युवा परिषद के प्रतिनिधियों को कार्य समूह की बैठक में उद्यमिता के क्षेत्र में नीतियों, कार्यक्रमों और सहयोग की संभावनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। प्रतिनिधियों को युवाओं से संबंधित कार्यों में अपने अनुभव साझा करने और ब्रिक्स देशों के बीच उद्यमिता के क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा करने के लिए एक मंच मिलेगा।
ब्रिक्स युवा परिषद उद्यमिता कार्य समूह बैठक के प्रासंगिक क्षेत्रों पर युवाओं की समझ बढ़ाने के लिए, युवा कार्यक्रम विभाग देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 8 रन-अप कार्यक्रम आयोजित करेगा।
ये रन-अप कार्यक्रम जमीनी स्तर पर व्यापक लोगो तक उद्यमिता पर भारत के एजेंडे के स्वस्थ विचार-विमर्श और प्रसार के लिए एक मंच प्रदान करेंगे। ये रन-अप कार्यक्रम पहले से पहचाने गए प्रासंगिक क्षेत्रों पर प्रतिभाशाली युवा वक्ताओं के बीच पैनल चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेंगे।
पहला रन-अप इवेंट 15 जनवरी 2025 को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में होगा। दूसरा रन-अप इवेंट 17 जनवरी 2025 को दिल्ली के माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन में होगा। तीसरा इवेंट 24 जनवरी 2025 को आईआईएम जम्मू, जम्मू और कश्मीर में होगा, इसके बाद चौथा रन-अप इवेंट 28 जनवरी 2025 को एनएफएसयू, गांधीनगर, गुजरात में होगा।
शेष रन-अप कार्यक्रमों का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार है:
इन आयोजनों से न केवल देश के युवाओं को समकालीन वैश्विक मुद्दों की समझ मिलेगी, बल्कि उनमें अंतर्राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य का विकास होगा तथा विभिन्न बहुपक्षीय मंचों का महत्व भी पता चलेगा।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर लंबित मुद्दों…
राष्ट्रीय राजमार्गों पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-जर्मनी व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग को…
एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सऊदी अरब के चार शहरों से…
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज बाकू में अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से…
भारतीय नौसेना और रशियन फेडरेशन नेवी (आरयूएफएन) के बीच आयोजित द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास 'इंद्र 2026'…