भारत

नीति आयोग ने जयपुर में चक्रीय अर्थव्यवस्था पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया

नीति आयोग ने 30 जनवरी, 2025 को जयपुर, राजस्थान में ‘ चक्रीय अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रीय कार्यशाला’ आयोजित की। कार्यशाला का आयोजन नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन के तहत ग्रीन ट्रांजिशन और जलवायु परिवर्तन प्रभाग द्वारा किया गया था, जिसमें मुख्य रूप से दो क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया: इंड ऑफ लाइफ वाहन (ईएलवी) और इंड ऑफ लाइफ टायर (ईएलटी)।

इसमें निर्माताओं, रिसाइकिलर्स, भारत सरकार के अधिकारियों और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न उद्योग हितधारकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्घाटन नरेश पाल गंगवार, अपर सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने किया, जिन्होंने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता करने के लिए चक्रीय अर्थव्यवस्था के महत्व पर जोर दिया।

ईएलवी पर सत्रों में औपचारिक वाहन स्क्रैपिंग पारिस्थितिकी प्रणाली में उपभोक्ता जागरूकता की कमी, परिचालन और बुनियादी ढांचे की चुनौतियों और पारिस्थितिकी प्रणाली में कार्बन क्रेडिट के एकीकरण सहित मुद्दों पर प्रकाश डाला गया। सत्र का समापन पैनलिस्टों और राज्य प्रतिनिधियों के बीच एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर के साथ हुआ।

आंध्र प्रदेश के एपीपीसीबी के अध्यक्ष डॉ. पी कृष्णैया ने एंड ऑफ लाइफ टायर्स पर सत्र की अध्यक्षता की। इसमें टायर रीसाइक्लिंग के विभिन्न पहलुओं जैसे वर्तमान नीति परिदृश्य, रीसाइक्लिंग तकनीक में विकास और डाउन साइकिलिंग की चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्र का समापन केरल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीकला के समापन भाषण के साथ हुआ।

कार्यशाला में भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों के लगभग 50 प्रतिभागियों के साथ-साथ विनिर्माण और रीसाइक्लिंग उद्योगों के 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यशाला का समापन नवाचार, नीति विश्लेषण और तकनीकी समाधानों के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों का समाधान खोजने के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग की आवश्यकता पर बल देने के साथ हुआ।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

12 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

12 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago