शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि सरकार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन टी ए से संबंधित मुद्दों पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इस समिति की सिफारिशों से एनटीए की कार्यप्रणाली, इसकी संरचना, परीक्षा प्रक्रिया, पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल में और सुधार होगा।
नई दिल्ली में आज मीडिया को जानकारी देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कुछ अनियमितताओं का पता चला है और सरकार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि सरकार नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं पर बिहार सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि सरकार छात्रों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया और कहा कि नीट-यूजी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
यूजीसी नेट परीक्षा रद्द करने पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त इनपुट के आधार पर सरकार ने परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…