मौसम

मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, असम और मेघालय में अगले दो दिन तक तेज वर्षा जारी रह सकती है। इसके बाद कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन में देश के अधिकांश भागों में भीषण गर्मी की स्थिति जारी नहीं रहेगी। हालांकि, उत्‍तर प्रदेश के कुछ भागों में 23 जून तक भीषण गर्मी जारी रहेगी।

विभाग ने बताया कि उत्‍तर अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों तथा पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्रों और हिमालय के तराई वाले शेष क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिन तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल हैं।

Editor

Recent Posts

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू

18वां ब्रिक्स सम्मेलन आज से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिनों…

13 घंटे ago

ब्रिक्स व्‍यापार मंच में पीएम मोदी ने स्‍थायी वैश्विक व्यापार के लिए सुरक्षित समुद्री और आपूर्ति मार्ग तथा व्यापारिक बाधाएं हटाने पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक व्यापार को सुचारु बनाए रखने के लिए सुरक्षित समुद्री मार्ग,…

13 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव…

13 घंटे ago

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

1 दिन ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के…

1 दिन ago