insamachar

आज की ताजा खबर

governments of Brazil, Mexico, and Spain have expressed deep concern over the severe humanitarian crisis facing the people of Cuba
अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की

ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है और स्थिति को सुधारने के लिए आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया है। स्पेन के विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक संयुक्त बयान के अनुसार तीनों सरकारों ने संबंधित पक्षों से क्यूबा के लोगों की जीवन स्थितियों को और खराब करने वाले या अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले कार्यों से बचने का भी आग्रह किया।

बयान में ब्राजील, स्पेन और मैक्सिको ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में निहित क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभु समानता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के सिद्धांतों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने की आवश्यकता को दोहराया।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जनवरी के अंत में अमरीका द्वारा कैरेबियन देश क्यूबा में तेल आपूर्ति को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बाद क्यूबा में ईंधन की कमी गंभीर हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सीमित मात्रा में ईंधन आपूर्ति की खबर के बावजूद, जिसमें रूस द्वारा भेजी गई तेल की शिपमेंट भी शामिल है, जिसे पिछले सप्ताह अमरीका के प्रतिबंध के बावजूद बंदरगाह पर आने की अनुमति दी गई थी, देश में ईंधन की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मार्च के अंत से ऊर्जा संकट और भी बढ़ गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *