सरकार ने देश में कई पाकिस्तानी अभिनेताओं और क्रिकेट खिलाड़ियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर फिर प्रतिबंध लगा दिया है। सूत्रों के अनुसार तकनीकी कारणों की वजह से ये अकाउंट्स कुछ समय के लिए उपलब्ध हो गये थे।
इस वर्ष मई में भारत-विरोधी प्रचार करने और अवांछित सामग्री फैलाने के लिए कई पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगा दी गई थी। इनमें अभिनेता सबा कमर, अहाद रजा मीर, युमना जैदी तथा दानिश तैमूर के इंस्टाग्राम अकाउंट तथा क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर के यू-ट्यूब चैनल शामिल हैं। सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं को पाकिस्तान की वेब सीरीज, गीत, फिल्में, पोडकॉस्ट और अन्य मीडिया सामग्री को जारी न रखने का निर्देश दिया गया है।
अमरीका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ कोई भी संभावित…
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और…
वेलिंगटन में भारत के साथ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने…
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनुपमा रामचंद्रन ने कल लगातार दूसरी बार विश्व महिला स्नूकर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष देशवासियों से की अपील के बाद सोने की खरीद…