संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान सरकार सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी और सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी।
बजट सत्र की शुरूआत शुक्रवार को संसद की दोनों सदनों की एक साथ होने वाली बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी। उसी दिन केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया जाएगा।
वहीं शनिवार को वित्त मंत्री वर्ष 2025-26 का केन्द्रीय बजट पेश करेंगी, जबकि सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा जो 4 अप्रैल तक चलेगा।
इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…
इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…
केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…
भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…