भारत

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई; बजट सत्र कल से शुरू होगा

संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने आज नई दिल्‍ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस दौरान सरकार सभी दलों के प्रमुख नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी और सत्र का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए दलों से सहयोग की अपेक्षा करेगी।

बजट सत्र की शुरूआत शुक्रवार को संसद की दोनों सदनों की एक साथ होने वाली बैठक में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ होगी। उसी दिन केन्‍द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्‍तुत किया जाएगा।

वहीं शनिवार को वित्त मंत्री वर्ष 2025-26 का केन्‍द्रीय बजट पेश करेंगी, जबकि सोमवार को लोकसभा और राज्‍यसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के धन्‍यवाद प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी। 31 जनवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा जो 4 अप्रैल तक चलेगा।

Editor

Recent Posts

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश किया

डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…

6 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा- भारत-अमरीका व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी, समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार…

6 घंटे ago

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के साथ संपन्न

नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…

6 घंटे ago

बिहार में वैशाली के राघोपुर में नाव दुर्घटना में 13 लोगों की मौत

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…

7 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने मंत्रिपरिषद और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया

सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…

7 घंटे ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…

7 घंटे ago