विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच व्यापार वार्ता सही दिशा में जारी है और समझौते को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के व्यापार मंत्री इस समझौते पर काम कर रहे हैं।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि अमरीका ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि हर देश को अमरीका के साथ अपने संबंधों का नए सिरे से आकलन कर आवश्यक बदलाव करने होंगे। चीन के संबंध में उन्होंने कहा है कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता भंग होने पर द्विपक्षीय संबंधों पर इसके परिणाम देखने को मिलेंगे। डॉ जयशंकर ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने के साथ दोनों देशों के संबंध भी सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि भारत और चीन सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बहाल करने में सफल रहे हैं। रूस से संबंधित एक अन्य सवाल के जवाब में डॉ. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी ऐसा कोई संकेत नहीं पाया है कि रूस से खरीदे जा रहे किसी भी सामान में चीनी तकनीक शामिल है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध के कारण रूस का झुकाव एशिया की ओर अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि रूस के पास कई विकल्प होना भारत और पूरी दुनिया के हित में है। इस संदर्भ में भारत रूस के लिए एक स्वाभाविक विकल्प है।
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्वी शर्मा और किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में प्रवेश…
नई दिल्ली में बिम्सटेक देशों के गृह मंत्रियों की पहली बैठक कल दिल्ली घोषणा के…
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर दियारा इलाके में कल रात एक नाव गंगा नदी…
सूचना और प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने अपने पद और…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने और देश की अर्थव्यवस्था, बाज़ारों और…