गृह मंत्रालय ने सोनम वांगचुक के गैर-सरकारी संगठन-एनजीओ का विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम- एफसीआरए प्रमाणपत्र रद्द कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सोनम वांगचुक की संस्था पर विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के उल्लंघन का आरोप है। बताया गया है कि वर्ष 2021-22 में संस्था के एफसीआरए खाते में साढ़े तीन लाख रुपये की राशि जमा की गई थी। इसके अतिरिक्त, एक स्वीडिश दानदाता से 4 लाख 93 हजार दो सौ पांच रुपये प्राप्त हुए थे। मंत्रालय का कहना है कि राष्ट्र की संप्रभुता और राष्ट्रीय हित से जुड़े अध्ययन के लिए विदेशी अंशदान लेना अनुमेय नहीं है। इसी आधार पर गृह मंत्रालय ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए एनजीओ का एफसीआरए पंजीकरण प्रमाणपत्र तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया है।
सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…
राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…
भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…
66वें राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…
आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…
धान कटाई के मौजूदा सीजन में पराली (फसल अवशेष) प्रबंधन को मिशन मोड में अमलीजामा…