भारत

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे निम्‍न दबाव के कारण उडीसा में मौसम खराब है। यही स्‍थिति उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट की ओर बन रही है। इसके चलते राज्य के दक्षिणी और तटीय जिलों में तेज बारिश हो रही है।

राज्य सरकार ने ओडिशा डिज़ास्टर रैपिड एक्शन फ़ोर्स की 33 टीमें तैनात की हैं और चक्रवात व बाढ़ आश्रय स्‍थलों को तैयार रखा गया है। कई संवेदनशील ज़िलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। भूस्खलन और अचानक बाढ़ के ख़तरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर कंधमाल में कलिंगा घाट को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे उफान पर चल रही नदियों और नालों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

5 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

5 घंटे ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

6 घंटे ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

6 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

6 घंटे ago