भारत

महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया

बिहार में महागठबंधन ने राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज पटना में आयोजित एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।

यह कह सकता हूं खड़गे साहब राहुल गांधी जी और तमाम जो साथी बैठे हमारे इन सब की राय लेकर के हम लोगों ने तय किया है, इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री चहरे के रूप में तेजस्वी यादव जी को हम लोग सपोर्ट करते हैं, जो एक नौजवान है लंबा फ्यूचर इनके साथ में है और मेरे अनुभव से में कह सकता हूं जिसका लंबा फ्यूचर होता है, पब्लिक भी साथ देती है।

इस अवसर पर महागठबंधन के सभी सात घटक दलों के प्रमुख और वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं तेजस्वी प्रसाद यादव ने गठबंधन नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह महागठबंधन के सहयोगियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

1 घंटा ago

NHRC ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…

1 घंटा ago

भारत और मंगोलिया ने संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में द्विपक्षीय रक्षा साझेदारी सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…

1 घंटा ago

प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड ने अनुसंधान, विकास एवं नवाचार सहायता के लिए क्यूएनयू लैब्स के साथ 150 करोड़ रूपए का समझौता किया

भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…

3 घंटे ago

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…

4 घंटे ago