भारत

कृतज्ञ राष्ट्र देश के तीन महान स्‍वाधीनता सेनानियों – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

कृतज्ञ राष्ट्र देश के तीन महान स्‍वाधीनता सेनानियों – शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को आज श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। तीनों वीर सपूतों को आज ही के दिन वर्ष 1931 में लाहौर के केंद्रीय कारागार में फांसी दे दी गई थी। इन तीनों क्रांतिकारियों को 17 दिसंबर, 1928 को एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी को गोली मारने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।

ब्रिटिस हुकूमत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को निर्धारित तिथि से एक दिन पहले फांसी देने के बाद, उनके शवों को गुप्त रूप से फिरोजपुर के हुसैनीवाला में सतलुज नदी के तट पर अंतिम संस्कार के लिए ले आई थी। हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक उन तीन शहीदों की क्रांतिकारी भावना को दर्शाता है, जिन्होंने मातृभूमि भारत के लिए हंसते-हंसते शहादत को गले लगाकर स्‍वतंत्रता की अमर ज्योति जलाई थी।

आज लोग तीनों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस स्थान पर आ रहे हैं। फिरोजपुर रेलवे डिवीजन ने भी फिरोजपुर कैंट से हुसैनीवाला तक जाने के लिए छह विशेष शहीदी मेला रेलगाडियां शुरू की हैं। भगत सिंह जी ने एक बार कहा था – दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त, मेरी मिट्टी से भी, ख़ुशबू-ए-वफ़ा आयेगी। यही उन्होंने और उनके साथियों ने देश के लिए किया, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद दिवस पर महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा: “देश आज भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान पर उनको नमन कर रहा है। स्वतंत्रता और न्याय के लिए उनका निडर प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 5 हज़ार 450 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज असम के एक दिन के दौरे के दौरान पांच हजार चार…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरन बाईपास पर पूर्वोत्तर की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी…

11 घंटे ago

कैबिनेट ने असम में एनएच-15 पर गोहपुर से नुमालीगढ़ तक 715 खंड पर 4-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी के निर्माण को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने कल असम…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों में अतिरिक्तन पटरियां बिछाने की तीन परियोजनाओं को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने कल रेल मंत्रालय…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग -167 को 4-लेन मानक तक चौड़ा करने को मंज़ूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कल हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तेलंगाना…

13 घंटे ago

कैबिनेट ने गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के धमासिया-बिटाडा/मोवी और नासरपुर-मालोथा खंडों को चार लेन में परिवर्तित करने की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कल…

13 घंटे ago