बिज़नेस

GST संग्रह लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया

भारत का सकल वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह लगातार दूसरे महीने 2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मई में कुल जीएसटी संग्रह 2 करोड़ एक लाख रुपये रहा, जो पिछले वर्ष मई में एकत्र एक करोड़ 72 लाख रुपये की तुलना में 16.4 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष अप्रैल में जीएसटी संग्रह 12.6 प्रतिशत बढ़कर अब तक के सर्वाधिक 2 करोड़ 37 लाख रुपये पर पहुंच गया।

मई में वर्ष दर वर्ष वृद्धि आयात से एकत्र जीएसटी में 25 दशमलव 2 प्रतिशत के उछाल और घरेलू लेनदेन से 13 दशमलव 7 प्रतिशत की वृद्धि के कारण हुई। आयात से सकल जीएसटी राजस्व 51 हजार 266 करोड़ रुपये था, जबकि घरेलू स्रोतों ने एक करोड़ 50 लाख रुपये का योगदान दिया।

रिफंड के बाद मई में कुल जीएसटी राजस्व एक करोड़ 74 लाख रुपये रहा, जो पिछले वर्ष मई में एकत्र किए गए एक करोड़ 44 लाख रुपये की तुलना में 20 दशमलव 4 प्रतिशत अधिक है। मई महीने के लिए कुल रिफंड 27 हजार 210 करोड़ रुपये रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 4 प्रतिशत कम है।

Editor

Recent Posts

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

1 घंटा ago

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के…

1 घंटा ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया…

1 घंटा ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमलों की निंदा करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर…

2 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मालदा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की जांच NIA को सौंपी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में न्यायिक अधिकारियों पर…

2 घंटे ago

सीडीएससीओ-इंडिया एआई स्वास्थ्य नवाचार एक्सेलरेशन हैकाथॉन आरंभ करने की घोषणा की

इंडिया एआई ने 2 अप्रैल, 2026 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के सहयोग…

2 घंटे ago