बिज़नेस

GST परिषद ने GST पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सहज और अधिक पारदर्शी बनाने के उपायों को मंजूरी दी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार कराधान प्रणाली को और अधिक कुशल, न्यायसंगत तथा विकासोन्मुखी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदार करदाताओं का जीवन सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में नए सीजीएसटी भवन का उद्घाटन करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कुशल कराधान प्रणाली आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद ने जीएसटी पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सहज और अधिक पारदर्शी बनाने के उपायों को मंजूरी दे दी है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरलीकृत जीएसटी पंजीकरण योजना अगले महीने की पहली तारीख से लागू होगी। उन्होंने कहा कि जिन आवेदकों की मासिक आउटपुट टैक्स देनदारी 2 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं है, उन्हें तीन कार्यदिवसों के भीतर स्वचालित पंजीकरण प्रदान किया जाएगा।

वित्‍त मंत्री ने कहा कि इस सुधार से लगभग 96 प्रतिशत नए आवेदकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्‍होंने कहा कि जीएसटी सेवा केंद्रों में पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती, सुगम्यता और उचित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा ताकि करदाताओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सहायता मिल सके।

Editor

Recent Posts

कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आईओएनएस समुद्री अभ्यास (IMEX) टीटीएक्स 2026 का आयोजन किया गया

भारतीय नौसेना ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि स्थित समुद्री युद्ध पद्धति केंद्र में आईओएनएस समुद्री…

6 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया की स्थिति और भारत पर उसके असर की समीक्षा के लिए IGOM की पहली बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर नजर रखने और वहां…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ…

5 घंटे ago

ईरान ने दुबई में अमरीकी सेना के दो ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने दुबई…

5 घंटे ago

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते हुए दूसरे सैन्य अभियान की घोषणा की

यमन के हौसीयों ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच इस्राएल को निशाना बनाते…

6 घंटे ago

कतर और यूक्रेन ने रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किये

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की दोहा यात्रा के दौरान यूक्रेन और कतर ने रक्षा…

6 घंटे ago