भारत

गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते ने जाली मुद्रा गिरोह में शामिल अल-कायदा से जुड़े चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया

गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते-एटीएस ने जाली नोटों का रैकेट चला रहे अलकायदा से जुडे चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस के उप महानिरीक्षक सुनील जोशी ने अहमदाबाद में मीडिया को बताया कि आरोपी विभिन्‍न सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म और संदिग्‍ध एप्‍लीकेशन से आतंकी विचारधारा फैला रहे थे।

10 जून को एक इंफोरमेशन मिली थी कि पांच इंस्टाग्राम अकांउट हैं। ये अलकायदा जो एक प्रस्काइब टेटेरिस्ट ओर्गेनाइजेशन है। इसकी विचारधारा का प्रचार-प्रसार देश में कर रहे हैं। बहुत लोगों को धार्मिक आधार पर भारत के विरूद्ध उकसाने जनित जो साहित्य है वो इन पर बारंबार शेयर कर रहे हैं। टोटल चार आरोपियों को आईडेंटीफाई किया गया है। इसमें सेंट्रल एजेंसियों का कोर्डिनेशन में बहुत महत्व का योगदान रहा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, लोकल दिल्ली पुलिस, यूपीएटीएस, नोएडा पुलिस तथा गुजरात एटीएस की टीम ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। ऑपरेशन के अंत में जो चारों सस्पेक्टिड आरोपी हैं इनको हम पकड़ पाए हैं।

सुनील जोशी ने बताया कि आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और नई भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप दर्ज किये गए हैं।

Editor

Recent Posts

राष्ट्र आज जलियांवाला बाग के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…

1 घंटा ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्‍त अरब अमीरात यात्रा सम्‍पन्‍न हो…

3 घंटे ago

डॉनल्‍ड ट्रंप के होर्मुज जलडमरूमध्‍य को बंद करने के आदेश के बाद, अमरीकी सेना आज से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू करेगी

हॉर्मुज जलमडरुमध्‍य को ब्‍लॉक करने की राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…

3 घंटे ago

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘दुस्तलिक’ के लिए रवाना हुई

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…

20 घंटे ago

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन

प्रख्‍यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…

21 घंटे ago