भारत पांच वर्ष के अंतराल के बाद आज से चीनी नागरिकों को फिर पर्यटन वीज़ा जारी करेगा। पेचिंग में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चीनी नागरिक भारत के लिए पर्यटन वीज़ा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पेचिंग, शंघाई और ग्वांगझाउ में भारतीय वी़जा आवेदन केन्द्रों में व्यक्तिगत रूप से पासपोर्ट और आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे।
यह फैसला ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश, 2020 में गलवान घाटी संघर्ष के बाद, तनाव कम करने और आपसी संबंध सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू करने का भी निर्णय लिया है। कोविड महामारी और गलवान संकट के बाद से सीधी विमान सेवा और कैलाश मानसरोवर यात्रा निलंबित थी। दोनों देशों ने इस बात को समझा है कि इस वर्ष भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंध शुरू होने की 75वीं वर्षगांठ का उपयोग आपसी भरोसा बहाल करने के राजनयिक प्रयासों के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा, विदेश मंत्री एस जयशंकर के इस महीने चीन यात्रा भी पांच वर्षों में पड़ोसी देश की पहली यात्रा थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज चक्रवात की चेतावनी और समुद्री मौसम सेवाओं संबंधी…
डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट आज ओडेंस में शुरू हो रहा है। दो ओलंपिक पदक विजेता…
निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के प्रयास…
केंद्र सरकार ने कैंसर रोधी दवाओं पर लाभ को अधिकतम खुदरा मूल्य के 30% तक…
सरकार ने राष्ट्रीय इस्पात नीति-विजन 2047 का मसौदा तैयार कर लिया है। ये वैश्विक स्तर…
भारत में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या इस वर्ष जून के अंत तक बढ़कर 111 करोड़…