insamachar

आज की ताजा खबर

Gujarat Legislative Assembly
भारत

गुजरात विधानसभा ने समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया; विधेयक में विवाह, तलाक और उत्तराधिकार के लिए एक समान कानूनी ढांचा प्रदान करने के प्रावधान

गुजरात विधानसभा ने कल सात घंटे से अधिक चली बहस के बाद बहुमत से समान नागरिक संहिता- यूसीसी विधेयक को पारि‍त कर दिया गया। इस विधेयक में धर्म की परवाह किए बिना विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने के लिए एक समान कानूनी ढांचा प्रस्तावित किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में यह विधेयक पेश किया। विधेयक पारित होने के साथ ही गुजरात, उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *