भारत

गुजरात: भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथ यात्रा आज कड़ी सुरक्षा के बीच शुरु हुई

गुजरात में, भगवान जगन्नाथ की 147वीं रथयात्रा आज कडी सुरक्षा के बीच शुरु हुई। विग्रहों के दर्शन के लिए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

भगवान जगन्नाथ जी की विश्व प्रसिद्ध वार्षिक रथ यात्रा आज अहमदाबाद में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पाहिंद विधि कर के इस 16 किलोमीटर लम्बी यात्रा को हरी झंडी दिखाई। पाहिंद विधि एक प्रतीकात्मक रस्म है जिसमें सोने की झाड़ू से भगवान जी के रथों के लिए रास्ता साफ किया जाता है।

भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और सुभद्रा जी की मूर्तियों को रथों में विराजमान करने के बाद जय जगन्नाथ की गूंज में यह लंबी यात्रा शुरू हुई। यात्रा से पहले केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सुबह अहमदाबाद के जमालपुर इलाके में आए जगन्नाथ मंदिर में मंगला आरती में हिस्सा लिया। इस बार यात्रा की सुरक्षा के लिए 18 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

5 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

5 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

5 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

5 घंटे ago