भारत

गुजराती समुदाय विश्‍व भर में आज अपना नव वर्ष मना रहा है

गुजराती समुदाय विश्‍व भर में आज अपना नव वर्ष मना रहा है। गुजरात में नव वर्ष विक्रम सम्‍वत के कार्तिक मास के पहले दिन मनाया जाता है। गुजराती नव वर्ष बेसतू वर्ष के रूप में भी लोकप्रिय है और यह पूरे राज्‍य में परम्‍परागत उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

गुजराती लोग हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत के कार्तिक महीने के पहले दिन को नए साल के रूप में मनाते हैं। नए साल के अवसर पर, जिससे बेसतू वर्ष के रूप में जाना जाता है। पारंपरिक रूप से लोग नए साल पर भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए मंदिरों में जाते हैं। लोग सुबह अपने घरों की सफाई करते हैं और नए वर्ष के अवसर पर मेहमानों के स्वागत के लिए प्रवेश द्वार पर रंगोली से सजावट करते हैं। व्यापारी और व्यावसायिक लोग अपने व्यवसाय के स्थानों पर पूजा करते हैं और अगले पांच दिनों के लिए अपनी दुकानें बंद रखते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजराती नववर्ष के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कामना की कि यह नववर्ष लोगों के जीवन में खुशियां, सफलता और समृद्धि लेकर आए।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

9 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

11 घंटे ago