बिज़नेस

अक्‍तूबर महीने में GST में रिकॉर्ड अब तक के दूसरे सबसे ज्‍यादा एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये एकत्र हुए

वस्‍तु और सेवा कर-जी.एस.टी. का राजस्‍व संग्रह अक्‍तूबर माह में 9 प्रतिशत बढ़कर एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जी.एस.टी. के राजस्‍व संग्रह में यह दूसरी रिकॉर्ड सर्वाधिक बढ़ोतरी है। घरेलू बिक्री और बेहतर अनुपालन के कारण यह वृद्धि दर्ज की गई है। अक्‍तूबर माह में केन्‍द्रीय जी.एस.टी. के रूप में 33 हजार आठ सौ 21 करोड़ रुपये, राज्‍य जी.एस.टी. के रूप में 41 हजार आठ सौ 64 करोड़ रुपये और एकीकृत जी.एस.टी. 99 हजार एक सौ 11 करोड़ रुपये तथा उपकर बारह हजार पांच सौ 50 करोड़ रुपये एकत्र हुए। कुल सकल जी.एस.टी. राजस्‍व संग्रह आठ दशमलव नौ प्रतिशत से बढकर एक लाख 87 हजार तीन सौ 46 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी माह में जी.एस.टी. संग्रह एक लाख 72 हजार करोड़ रुपये था। इस वर्ष अप्रैल में दो लाख 10 हजार करोड़ रुपये एकत्र हुए थे। रिकार्ड जी.एस.टी संग्रह मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जी.एस.टी संग्रह में बढोत्तरी त्यौहारी मौसम में बिक्री और बेहतर अनुपालन के कारण हुई है।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

14 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

14 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago