ज्ञानेश कुमार ने आज नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला। ज्ञानेश कुमार ने इस पद पर राजीव कुमार का स्थान लिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभालने के बाद अपने संदेश में ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए। जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और हमेशा मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा।
इससे पहले, ज्ञानेश कुमार 15 मार्च, 2024 से चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, 18वीं लोकसभा और जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली की विधानसभाओं के लिए चुनाव हुए।
केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, ज्ञानेश कुमार के पास केंद्र और राज्य दोनों सरकारों में काम करने का अनुभव है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय में सचिव के रूप में भी कार्य किया है।
भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…
दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…
फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…