भारत

भारतीय हज समिति ने हज 2025 के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी करने की घोषणा की

भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंर्तगत कार्यरत भारतीय हज समिति ने हज 2025 के लिए दूसरी प्रतीक्षा सूची जारी करने की घोषणा की है। विभिन्न राज्यों के 3,676 आवेदकों को अनंतिम सीटें आवंटित की गई हैं (अनुलग्नक-I के अनुसार)।

10 जनवरी 2025 की परिपत्र संख्या 25 के अनुसार, इन आवेदकों को 23 जनवरी 2025 को या उससे पहले हज राशि के लिए 2,72,300/- रुपये (जिसमें 1,30,300/- रुपये की पहली किस्त और 1,42,000/- रुपये की दूसरी किस्त शामिल है) जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, आवेदकों को परिपत्र संख्या 25 में दिए गए विस्तृत विवरण के अनुसार 25 जनवरी 2025 तक अपने संबंधित राज्य/संघ राज्य क्षेत्र की हज समितियों को आवश्यक दस्तावेज जमा कराने होंगे । शेष हज राशि (तीसरी किस्त) का विवरण बाद में सऊदी अरब में हवाई किराए और खर्चों को अंतिम रूप देने के आधार पर सूचित किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आवेदकों को भारतीय हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध परिपत्र संख्या 25 का संदर्भ लेने अथवा अपने संबंधित राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की हज समितियों से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।

क्रमांकराज्य/केन्द्र शासित प्रदेश का नामप्रतीक्षा सूची संख्या अनंतिम चयन
सेको
1छत्तीसगढ136160
2दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र)626790
3गुजरात17242207
4कर्नाटक20752310
5केरल17122208
6मध्य प्रदेश9061136
7महाराष्ट्र36974789
8तमिलनाडु10161319
9तेलंगाना16322288
Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से उत्तरी ओडिशा में बाढ़ का खतरा बढ़ा

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…

15 मिनट ago

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…

17 मिनट ago

एनटीए ने यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के अनंतिम उत्तर जारी किए

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…

19 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में राज्य के 15 जिलों के लिए 5755 करोड़ रुपये के 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

20 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) के 22वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…

23 मिनट ago

वाराणसी हवाई अड्डे पर लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चली

16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…

26 मिनट ago