हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आज कर्नाटक के बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू की उपस्थिति में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस ट्विन सीटर ट्रेनर और एचटीटी 40 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट तथा पवन हंस लिमिटेड (पीएचएल) को ध्रुव नेक्स्ट जेनरेशन (एनजी) हेलीकॉप्टर सौंपेगा। यह हस्तांतरण देश की आत्मनिर्भरता की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह आयोजन घरेलू एयरोस्पेस इकोसिस्टम को मजबूत करने में एचएएल और उसके उद्योग के भागीदारों द्वारा निभाई जा रही भूमिका को उजागर करेगा। यह नागरिक और सैन्य दोनों प्रकार के इस्तेमाल के लिए उन्नत प्लेटफार्मों के डिजाइन, विकास और निर्माण में उद्योग की बढ़ती क्षमता को भी प्रदर्शित करेगा।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, एचएएल के सीएमडी रवि के. और रक्षा मंत्रालय, नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय वायु सेना, पीएचएल, नियामक एजेंसियों और एयरोस्पेस एवं रक्षा क्षेत्रों के हितधारकों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने को उच्च प्राथमिकता दी है। इन प्लेटफार्मों को शामिल करना स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने और विदेशी स्रोतों पर निर्भरता कम करने की दिशा में एक अगला कदम है।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…