गाजा के, खान यूनिस में इस्राइली हवाई हमले में हमास के राजनीतिक नेता सलाह अल-बर्दावील की मौत हो गई है। हमास और फलिस्तीनी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी गाजा पट्टी में बर्दावील को निशाना बनाकर हमला किया गया था, इस हमले में उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। इस बीच, कल सुबह से विभिन्न क्षेत्रों में इस्राइली हवाई हमलों में 32 फलिस्तीनी मारे गए हैं। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस हमले का उद्देश्य हमास पर बचे हुए बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव डालना है।
भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारतीय विधि आयोग…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी ₹8,941 करोड़ की…