insamachar

आज की ताजा खबर

Hamza Burhan, one of the masterminds behind the Pulwama terror attack, was killed by unidentified assailants in Pakistan-occupied Jammu and Kashmir.
भारत

पुलवामा आतंकी हमले के एक मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के कब्‍जे वाले जम्मू–कश्मीर में अज्ञात हमलावरों ने मार गिराया

पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अल-बद्र आतंकी संगठन का कमांडर था और भारत ने उसे वर्ष 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, मुज़फ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल बुरहान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हमज़ा बुरहान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला था और पाकिस्तान जाकर अल-बद्र आतंकी संगठन में शामिल हो गया था।

2019 के पुलवामा आतंकी हमले में 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *