भारत

राष्‍ट्रगीत- वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के साथ हर घर तिरंगा अभियान आज से देश भर में शुरू

हर घर तिरंगा अभियान आज से शुरू हो रहा है। यह अभियान 17 तारीख तक चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत, वर्ष 2022 में हुई थी और अब यह एक बड़े जनभागीदारी अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष हर घर तिरंगा अभियान का विशेष महत्व है, क्योंकि यह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के साथ मनाया जा रहा है। देशभर में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन भी होगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। दुनिया भर में 200 से अधिक भारतीय दूतावास, उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास भी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस वर्ष ‘सूर्य पथ तिरंगा’ डिजिटल रिले भी आयोजित होगी। इसमें 54 भारतीय राजनयिक मिशन और केंद्र हिस्सा लेंगे। यह रिले 15 अगस्त को फिजी से शुरू होकर सैन फ्रांसिस्को में समाप्त होगा।

Editor

Recent Posts

आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड-आईजीएल ने सीएनजी की कीमत में तीन रुपये 89 पैसे प्रति किलोग्राम की…

3 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा, तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के लिए तैयार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा है कि तेहरान अमरीका के साथ बातचीत के…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सभी खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं…

3 घंटे ago

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक ब्यूनस आयर्स के पलासिओ सैन मार्टिन में आयोजित हुई

भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की चौथी बैठक 24 अगस्त 2026 को ब्यूनस आयर्स के…

3 घंटे ago

डॉट और सी-डॉट ने स्वदेशी ऑप्टिकल संचार तकनीक के लिए ‘एंड-टू-एंड ऑप्टिकल नेटवर्क टेस्टबेड’ स्थापित करने हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डॉट) ने ‘सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ…

11 घंटे ago