भारत

जम्मू-कश्मीर में वर्षा ओर खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालतल मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू-कश्मीर में वर्षा ओर खराब मौसम के कारण पहलगाम और बालतल मार्गों से श्री अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुमान को ध्यान में रखते हुए यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गयी है। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कल किसी भी नए जत्थे को रवाना नहीं किया गया। इस बीच, बालतल आधार शिविर में ठहरे हुए एक हजार दो सौ दो तीर्थयात्रियों के 28वें जत्थे को 44 वाहनों में जम्मू के लिए रवाना किया गया। श्री अमरनाथ गुफा में कल तीन हजार तीन सौ 36 श्रृद्धालुओं ने दर्शन किए। इस वर्ष अब तक अमरनाथ यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या चार लाख 80 हजार 19 हो गई है। 57 दिन की अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई को पहलगाम के पारंपरिक चंदनवाड़ी मार्ग और गांदरबल के बालतल मार्ग से एक साथ शुरू हुई थी। यात्रा का समापन 28 अगस्त को पारंपरिक छड़ी मुबारक समारोह के साथ होगा।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

1 घंटा ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

3 घंटे ago