भारत

हरियाणा कांग्रेस ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए मिलने का समय मांगा

हरियाणा कांग्रेस ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के संबंध में ज्ञापन सौंपने के लिए मिलने का समय मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलकर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग करेगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी 30 विधायक एकजुट हैं और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद अब सरकार अल्पमत में है। उन्होंने दावा किया कि 88 विधायकों में से 45 विधायक सरकार के साथ नहीं हैं।

दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल 33 विधायकों का समर्थन है और कांग्रेस तथा जननायक जनता पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं इसलिए कांग्रेस का 33 का आंकड़ा और भी कम हो सकता है।

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे विधानसभा में दोबारा शक्ति परीक्षण के लिए तैयार हैं।

Editor

Recent Posts

सीसीआई ने इनोमोटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीमेंस लिमिटेड के लो वोल्टेज मोटर व्यवसाय के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…

8 मिनट ago

केंद्र ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पंचायती राज…

1 घंटा ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

14 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

14 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

14 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

14 घंटे ago