कर्नाटक में कल रात बेंगलुरू अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यौन उत्पीड़न के मामलों सामना कर रहे हासन के जनता दल-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया। विशेष जांच दल ने प्रज्वल रेवन्ना को हिरासत में लिया। उन्हें अदालत के समक्ष पेशकर उनके विरूद्ध यौन उत्पीड़न के अभियोग को लेकर पूछताछ की जाएगी। 26 अप्रैल को रेवन्ना के विदेश जाने के बाद उनसे संबंधित यौन उत्पीडन का एक वीडियो वायरल होने के बाद विशेष जांच दल का गठन किया गया था। प्रज्वल रेवन्ना ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की सत्र अदालत और प्रिंसिपल सिटी में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसकी आज सुनवाई होनी है।
केंद्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) - केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई), नई दिल्ली और…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार)…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 16 से 18 तारीख तक फिलीपींस की राजधानी मनीला…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों…
भारत की स्वदेशी अंतरिक्ष-आधारित खुफिया और उन्नत उपग्रह प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा…