भारत

मौसम विभाग ने आज से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत में गर्मी से राहत का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत में गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई भागों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तापमान में कमी देखी जा सकती है। वहीं मध्‍य प्रदेश, विदर्भ और उत्‍तराखंड में गर्मी की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी।

मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से पूर्व केरल और उत्‍तर-पूर्वी भारत में पहुंचने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने कहा कि अगले छह दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में मध्यम वर्षा और तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु,पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए भी यही अनुमान व्यक्त किया है।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखा

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने सभी जनजातीय समुदायों को समान नागरिक…

2 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के साथ किसी समझौते में जल्दबाजी नहीं करने को कहा

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अपने प्रतिनिधियों को ईरान के…

2 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने कहा – भारत और अमरीका आतंकवाद के सभी रूपों से मुकाबले के लिए तत्‍पर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रहमण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमरीका आतंकवाद के हर…

2 घंटे ago

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हराया

आईपीएल क्रिकेट के अंतिम लीग मैच में डेल्‍ही कैपिटल्‍स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 मई को होने वाली सीयूईटी स्‍नातक परीक्षा 2026 स्थगित की

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने 28 मई को होने वाली संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा की…

2 घंटे ago

पेट्रोल की कीमत में 2 रुपये 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 2 रुपये 71 पैसे की वृद्धि

पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71…

2 घंटे ago